हज़ारीबाग: झारखंड में हो रही दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम की खेती
झारखंड के हज़ारीबाग जिले में जापान के मशहूर मियाजाकी आम की खेती हो रही है। इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये प्रति किलो तक पहुंचती है। किसान सोबती देवी ने बताया कि पौधा कोलकाता से मंगाया गया था और तीन साल बाद इसमें फल आने लगे। जून में फल पकने से पहले ही व्यापारी इसका ऑक्शन कर लेते हैं।