चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला बांझी टोला गांव निवासी माओवादी रवींद्र गंझू उर्फ रविन्द्र जी के घर पर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस द्वारा इश्तहार चिपकाया है।यह इश्तहार न्यायालय के निर्देश पर चिपकाया गया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र गंझू के विरुद्ध महुआ डांड थाना कांड संख्या 64/23 एवं बारे सांड थाना कांड संख्या 06/22 दर्ज है।