हाथरस: गांव नगला रानी के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम में 15 दिन से नहीं दी गई रोटी-सब्जी, हुई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला रानी में प्राथमिक विद्यालय का एक मामला आज दिन बृहस्पतिवार को सामने आया है। मानकों को ताक पर रखकर एमडीएम विद्यालय में बांटा जा रहा है। पिछले 15 दिन में एक भी दिन नहीं बाँटी जा रही बच्चों को रोटी सब्जी। मीनू के अनुसा बाटने वाला दूध और फल भी बच्चों के स्वास्थ्य से दूर हो गए हैं। इस मामले की प्रधानाध्यापक ने शिकायत की है।