अकबरपुर: रुरा थाना क्षेत्र में नहर के किनारे मिले शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मीडिया सेल पर पोस्ट किया जारी
रुरा थाना क्षेत्र के रुरा झींझक मार्ग पर गणेश कोल्ड स्टोर के पास नहर में किनारे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 40 वर्ष का शव मिला।जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और मीडिया सेल पर पोस्टर जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की।थाना प्रभारी रुरा सुधीर भारद्वाज ने बताया गया कि मृतक की शिनाख्त के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।