वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड मुगलसराय में 2 बीघा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की हुई कार्यवाही
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2024 वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा 02 बीघा क्षेत्रफल पर अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड मुगलसराय, मौजा चन्द्रखा, थान अलीनगर, जिला चन्दौली के अन्तर्गत अज्ञात द्वारा लगभग 02 बीघा क्षेत्रफल पर अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी