डुमरांव: पुराना भोजपुर: कस्तूरबा स्मारक शील्ड फुटबॉल टूर्नामेंट में सासाराम ने आरा को 1-0 से हराया
Dumraon, Buxar | Apr 6, 2026 पुराना भोजपुर के ऐतिहासिक खेल मैदान में सोमवार की शाम 5 बजे कस्तूरबा स्मारक शील्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा अंतराज्यीय क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें सासाराम और आरा चारघाट की टीमें आमने-सामने थीं। टूर्नामेंट के इस दूसरे बड़े मैच का उद्घाटन जदयू के प्रदेश महासचिव विनोद राय ने किया।