कुशलगढ़: पदोन्नत और नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, शिक्षा विभाग, ब्लॉक कुशलगढ़ एवं छोटी सरवा की बैठक शुक्रवार शाम 3 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में पदोन्नत एवं नवनियुक्त कर्मचारियों का संघ द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश मीणा, प्रशासनिक अधिकारी ने की। विशिष्ट अतिथि योगेश कुमार दोसी तथा मुख्य अतिथि कमल डामोर रहे।