मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा की मौत, हॉस्टल में शव मिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया प्रवेश
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा शगुन सैनी की मौत से हड़कंप मच गया। हरियाणा के कैथल की रहने वाली शगुन का शव हॉस्टल के कमरे में मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने उसे तोड़कर प्रवेश किया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दोस्त से विवाद की जानकारी भी जांच के दायरे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम से होगी।