आज रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के सतीश चौरा में संस्कार भारती की दुमका इकाई द्वारा होली मिलन समारोह सह वसंतोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कमलाकांत प्रसाद सिन्हा एवं जिला खेलकूद पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से की। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं पारंपरिक होली गीतों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।