पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में मंगलवार दोपहर 2 बजे डायल 112 के कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को आपातकालीन प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। जिला अस्पताल के डॉ. अम्बिकेश पाण्डेय ने दुर्घटना, बेहोशी और रक्तस्राव जैसी स्थितियों में त्वरित सहायता और CPR देने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाकर संकट के समय आमजन की जान बचान