बेरो: करांजी-बेड़ो मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Bero, Ranchi | Apr 8, 2026 करांजी-बेड़ो मार्ग पर पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में शुक्रो उराईन, शीला उराईन और शांति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर ली और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो भेजा। हादसे के बाद कुछ देर अफरा-तफरी मची रही।