गुमला: शादी से 6 दिन पहले दुल्हन लापता, 15 दिनों से दूल्हे के घर रह रही थी युवती
Gumla, Gumla | Jun 30, 2026 सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव में शादी से ठीक छह दिन पहले दुल्हन के अचानक लापता हो जाने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पांच जुलाई को मड़वा और छह जुलाई को विवाह होना था। शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन युवती के गायब होने से बारात की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। 38 वर्षीय बिजला उरांव की शादी 20 वर्षीय युवती से तय की गई थी।