शाजापुर: मर्ग जांच में खुलासा: काशीनगर में नवविवाहिता की आत्महत्या, पति पर लालघाटी थाने में एफआईआर
शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में लाला घाटी थानने मे पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पति संतोष शर्मा के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है।काशीनगर निवासी 24 वर्षीय मोनिका शर्मा ने 3 मई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया गया