मोदीनगर: युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने भोजपुर इलाके से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्राम मुकीमपुर में 31 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मदन लाल शर्मा और उनके तीन साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे मदन लाल शर्मा और चंद्रहास शर्मा को गिरफ्तार किया है, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।