आरोन: आरोन बाईपास पर भूसा फैक्ट्री में भूसे के ढेरों में तीन दिन से लगी आग पर नहीं पाया जा सका काबू
Aron, Guna | May 31, 2024 गुना के आरोन में बायपास रोड पर स्थित भूसा फैक्ट्री में पिछले तीन दिनों से भूसा के ढेरों में आग लगी है। भूसा फैक्ट्री के मैनेजर ने 30 मई को बताया, फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दे दी है। लेकिन अभी तक आग बुझाने के प्रयास नहीं किए। भूसा फैक्ट्री मालिक द्वारा निजी टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। गर्मी में आग फैलने से कोई भी हादसा हो सकता है।