मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में एसपी सत्यनारायण ने किया सख्त निरीक्षण, शुक्रवार परेड में जवानों की फिटनेस और अनुशासन परखी
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर जवानों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता का जायजा लिया। उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की समीक्षा की तथा दौड़, पीटी और ड्रिल कराकर उनकी फिटनेस का परीक्षण कराया।