किदवई नगर में ट्रिपलिंग पड़ी भारी, चेकिंग में स्मैक-गांजा बरामद
कानपुर के किदवई नगर इलाके में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एवेंजर बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों को रोक लिया।
एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में हुई जिगजैग चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, जिसमें दो पुड़िया स्मैक पाउडर और गांजे की पुड़िया बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह सामग्री युवकों तक कैसे पहुंची और क्या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का कनेक्शन है।
📍 किदवई नगर, कानपुर
#Kanpur #KidwaiNagar #KanpurPolice #OperationWhitePowder #SumitSudhakarRamteke PoliceChecking DrugFreeKanpur CrimeNews KanpurNews GroundZeroNews UPNews BreakingNews NewsUpdate CrimeReport