लोहारू: लोहारू में भारत विकास परिषद, शिवाजी शाखा ने 'परिंदों के लिए परिंडा' अभियान शुरू किया
बढ़ती गर्मी और जल संकट को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद, शिवाजी शाखा लोहारू द्वारा "परिंदों के लिए परिंडा अभियान" की शुरुआत आज राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, लोहारू से की गई। इस अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है।