नवगछिया पुलिस ने परबत्ता थाना के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी गुलशन कुमार, निवासी बरियारपुर, जिला मुंगेर को गिरफ्तार किया है। यह मामला परबत्ता थाना कांड संख्या 77/24 से जुड़ा है, जिसमें युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप था। पुलिस ने अपहृता को पहले ही बरामद कर लिया था।