कवर्धा: महलीघाट निवासी महिला ने जहर सेवन किया, बोड़ला किया रेफर, चिल्फी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर
सालों से MBBS डॉक्टर नहीं, स्टाफ की भारी कमी; एक नर्स अब तक रिलीव नहीं, बाइक एम्बुलेंस बेकार ग्राम पंचायत शम्भूपीपर के आश्रित ग्राम महली घाट निवासी लछनी/फूलसिंह (उम्र 30 वर्ष) द्वारा पारिवारिक कारणों से जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा महिला को गंभीर अवस्था में अपने निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी लाया गया.