झाझा: बाराजोर मध्य विद्यालय में चोरी, चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर खेल व संगीत सामग्री चुरा ली
Jhajha, Jamui | May 29, 2026 झाझा प्रखंड के बाराजोर मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर खेल सामग्री, संगीत उपकरण और साउंड बॉक्स की चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गार्ड की सूचना पर प्रधान शिक्षक राजकिशोर विद्यालय पहुंचे तो ऑफिस सहित तीन कमरों के ताले टूटे मिले। आलमारी से कॉपियां गायब थीं और कागजात बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस को दी ग