समस्तीपुर: भुसवर लिटियाही गांव में मुंडन भोज का न्योता नहीं देने के विवाद को लेकर एक बच्चे के साथ मारपीट
भुसवर लिटियाही गांव की रहने वाली इंदु देवी ने बताई कि उनके पड़ोस में मुंडन था। उनके परिवार को न्योता नहीं मिला था। पड़ोस के बच्चे उनके पुत्र को चिढ़ा रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गई। पड़ोसी बच्चों ने उनके पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इन्दु देवी अपने पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। मारपीट की घटना बुधवार 10:00 बजे की बताई गई है।