समस्तीपुर: काँचा गांव में रास्ते को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर ₹15000 छीने, कचरा फेंकने का भी आरोप
समस्तीपुर जिले के काँचा गांव के रहने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने बताया रास्ते के विवाद को लेकर देह पर कचरा फेंक कर चाची उनकी बहू एवं उनके पुत्र ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। पॉकेट में रखे ₹15000 भी निकाल लेने की बात बताई गई है। मारपीट की घटना बुधवार 8:30 बजे सुबह की बताई गई है। जख्मी व्यक्ति दोपहर बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा है।