समस्तीपुर: मोहनपुर इलाके में हुए गोलीकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार: सदर डीएसपी
समस्तीपुर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बुधवार 5 बजे शाम अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की मोहनपुर में 22.09.2024 को हुए गोली कांड का सफल उद्वेदन करते हुए पुलिस ने एक अपराधी को एक पिस्टल दो जिंदा गोली एक मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी बेगूसराय का रहने वाला बताया गया है।