रामनगर के नामचीन रिसोर्ट से मुक्त कराई 10 लड़कियां
-रिसोर्ट में चल रहा देह व्यायाम का धंधा
-52 लोग पकड़े,कई राज्यों से लाई गई युवतियां
न्यूज देवभूमि,रुद्रपुर।
रामनगर के सांवल्दें में स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में पुलिस ने छापा मारकर 52 लोगों को हिरासत में लिया हैं.इसी रिसॉर्ट से नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू भी किया गया है। बिना लाइसेंस संचालित बार, भारी मात्रा में शराब, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जबकि कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।