छतरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत ने निकाली प्रभात फेरी, हरियाली और स्वच्छता का दिया संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को छतरपुर नगर पंचायत परिवार की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं नगर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय परिसर से किया गया। प्रभात फेरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव, क