अनूपपुर: दिनदहाड़े डीजल लूट, चालक पर हमला, कार सवार बदमाशों ने 200 लीटर डीजल लूटा
अनूपपुर जिले में 20 अप्रैल की सुबह करीब 5:00–5:30 बजे विरासिनी पंप और साधा मोड़ के बीच कार सवार 5-6 अज्ञात बदमाशों ने वाहन क्रमांक CG04PJ 8654 को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने कांच तोड़कर चालक लल्लू राम कोल (निवासी भालूमाड़ा) के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर और जांघ में गंभीर चोटें आईं। बदमाश करीब 200 लीटर डीजल लूटकर फरार हो गए। घटना के समय चालक कोयला