शाहबाद: खाटू श्याम महाराज के चौक दरबार से निकाली गई निशान यात्रा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई
खाटू श्याम महाराज की निशान यात्रा बुधवार की रात्रि 9:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग महाराज जी का झंडा लेकर चल रहे थे और मनमोहक झांकियां भी निशान शोभा यात्रा में शामिल थीं ।