बरेली: रफ्तार का कहर: नशे में धुत थार चालक ने बुजुर्ग की जान ली, भीड़ ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा
रफ्तार का कहर: नशे में धुत थार चालक ने ली बुजुर्ग की जान, भीड़ ने दौड़ाकर दबोचा आरोपी कैंट थाना क्षेत्र के बबिया गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक थार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार बुजुर्ग ओमकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे थार चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।