विदिशा नगर: 181 पर शिकायत के बाद पुलिस पर मारपीट का आरोप
विदिशा के पथरिया थाना क्षेत्र के राजाखेड़ी गांव में रहने वाले बालाराम अहिरवार अपनी पत्नी सुनीता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और धमकाने के आरोप लगाए हैं।पीड़ित दंपति का कहना है कि गांव में हुए विवाद की उन्होंने 181 पर शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई,उसके बाद मारपीट की ।