घघसरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12, जेठू नगर के ठर्रापार निवासी एक युवती ने शनिवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे और अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया। कमरे के भीतर पंखे से दुपट्टे के सहारे झूलता युवती का शव मिला।