कैराना: कांधला पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में मोहल्ला खैल के निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
कांधला पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपी ने धमकी भी दी थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सावेज है।