बटियागढ़: लड़ई बम्होरी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जन भर घायल, बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
बटियागढ़ थाना क्षेत्र की केरबना चौकी अंतर्गत लड़ई बम्होरी गांव में आज सुबह करीब 6.30 दो पक्षो में विवाद मारपीट हो गई,कुछ ही देर में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया,घटना में दोनो पक्षो के करीब दर्जन भर लोग घायल हुए जिन्हें इलाज मुलाहजे के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घायलो में दोनो पक्षो के लोग शामिल हैं केरबना चोकी पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया