गश्ती के दौरान मोबाइल देखा तो होगी कार्रवाई! अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार की पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी
बांका जिले के अमरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने रविवार की सुबह पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी दी।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि दिवा गश्ती, संध्या गश्ती और रात्रि गश्ती के दौरान मोबाइल देखने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, रोको-टोको अभियान चलाने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
📍 स्थान: अमरपुर, बांका, बिहार
ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Banka Update को YouTube पर सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक एवं शेयर करना न भूलें।
#BankaUpdate #Amarp
Amarpur, Banka | Oct 11, 2026