महोबा: खरेला में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हमीरपुर जिले के नौरंगा निवासी प्रीतम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किसी काम से खरेला आया था, तभी हादसे का शिकार हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।