सगड़ी: जमालपुर गांव निवासी युवक ने ससुर सहित अन्य लोगों पर मारपीट व धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
Sagri, Azamgarh | May 18, 2026 आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव निवासी श्रीनाथ पांडेय उर्फ मिथिलेश पुत्र विंध्याचल पांडेय ने अपने ससुर समेत अन्य लोगों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया । उसका आरोप है कि घरेलू विवाद को लेकर उसके ससुर सहित अन्य लोगों होने घर पर आकर मारपीट की तथा धमकी दिए । इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई । वही पुलिस जांच में जुटी है ।