मिलक: महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस अधीक्षक समेत अपर पुलिस अधीक्षक ने रठौंडा शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Milak, Rampur | Mar 8, 2024 महाशिवरात्रि की पावन बेला पर मिलक क्षेत्र के रठौंडा शिव मंदिर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी समेत अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे। जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाकचौबंद है। इस दौरान नगर विधायक आकाश सक्सेना भी शिव मंदिर रठौंड़ा पहुंचे।