हरदोई: कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत घोषित किया, इंद्रा नगर का मामला
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित इंदिरा नगर निवासी धर्मेद्र उर्फ टीटू अमरोहा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।उनके पिता रामाधार के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से कई माह से धर्मेंद्र घर पर ही था। बताया कि सुबह उठने के बाद वह सबके पास कुछ देर बैठ फिर पानी की बोतल लेकर मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया।