कलान: सराय साधौ में जमीन विवाद के चलते किसान दंपती पर हमला, 10 नामजद के खिलाफ दर्ज हुआ केस
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सराय साधौ में जमीन विवाद को लेकर किसान दंपती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई को उनके पति रजनीश उर्फ भूर खेत जोतकर लौट रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया