पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र से जिले का टॉप टेन अपराधी पंकज राय दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार
पटना के दीघा थाना क्षेत्र से एसटीएफ और दीघा पुलिस ने मिल कर जिले के टॉप 10 में शुमार अपराधी पंकज राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके साथ इसके दो सहयोगियों को भी दबोचा है। एसटीएफ ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पटना के डीएसपी दिनेश पांडे ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर इसकी जानकारी दी है।