कलीनगर: आनन्दपुर उर्फ भगवन्तापुर में भूमि कब्जाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, मां ने बेटों के खिलाफ दी तहरीर
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के आनन्दपुर उर्फ भगवन्तापुर की रहने वाली खिमाना देवी ने अपने ही बेटों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि विभिन्न गांवों में उनके नाम दर्ज कृषि भूमि ही उनके भरण-पोषण का एकमात्र साधन है।