भोपाल के डॉ. राहुल पटेल ने दुबई में इंटरनेशनल स्तन कैंसर कॉन्फ्रेंस में दिया व्याख्यान भोपाल के प्रसिद्ध सर्जन और प्रोफेसर डॉ. राहुल पटेल को दुबई, यूएई में आयोजित इंटरनेशनल ब्रेस्ट कैंसर कॉन्फ्रेंस में स्पीकर और गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने विश्वभर से आए सर्जनों के बीच पुरुष स्तन कैंसर विषय पर व्याख्यान दिया।