उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा से लाई गई विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान पिकअप वाहन के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नए साल के मौके पर खपाने के लिए विदेशी शराब की खेप हरियाणा से पिकअप वाहन पर लोड कर यूपी के रास्ते मु