अजीतमल: यूपी: तीन दिन पहले जिस शव का किया गया अंतिम संस्कार, वही कमल जिंदा लौट आया, अज्ञात शव की पहचान में उलझी पुलिस
कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर अड्डा गांव में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पुलिस और ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया। जिस युवक का तीन दिन पहले अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वह शनिवार शाम अचानक जिंदा घर लौट आया। इसके बाद पुलिस अब उस अज्ञात शव की पहचान में जुट गई है, जिसका अंतिम संस्कार कमल सिंह समझकर कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को राष्ट्रीय राजम