झुंझुनू: झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग ने 2024 की अंतिम लोक अदालत में फिर मारी बाजी, प्रदेश में रहा प्रथम
वर्ष 2024 की अंतिम लोक अदालत में झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रदेश में प्रथम रहा। रविवार को आयोजित लोक अदालत में जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर और आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील की बैंच ने 328 प्रकरणों का निस्तारण किया। आयोग अध्यक्ष मील ने बताया कि "न्याय टेबल" नवाचार के कारण बड़ी संख्या में प्रकरण निपटाए जा सके।