नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में खेसारी लाल यादव का रोड शो, उमड़ी जनसैलाब। नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी दीपक यादव के समर्थन में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते शहर की सड़कें कई घंटों तक जाम रहीं।