भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, नर्मदापुरम में नगर मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कराने की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।