मुज़फ्फरनगर: 10 हजार रुपये नहीं दिए तो चली गई आंख की रोशनी? मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप, DM-SSP से कार्रवाई की गुहार
मेडिकल कॉलेज पर आंख के ऑपरेशन में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं।पीड़ित अतर सिंह बालियान का दावा है कि बेहतर लेंस के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे गए। पैसे नहीं देने पर ऑपरेशन के बाद उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। पीड़ित ने DM और SSP से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने व निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है