गुमला: नेतरहाट घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Jun 27, 2026 नेतरहाट घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर तेल भराने नेतरहाट की ओर जा रहा था तभी घाटी में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर मजदूरी कर रहे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चालक को मामूली चोट लगी और वह घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों की पहचान चोरमुंडा निवासी इमानुएल टोप्पो और विनीत शामिल है।