गुना नगर: डीएपी खाद की कालाबाजारी, 82 डीएपी खाद के कट्टों से भरा अवैध ट्रैक्टर ट्राली मावन गांव से कैंट पुलिस ने किया जप्त
गुना में डीएपी खाद की कालाबाजारी पर पुलिस ने कार्यवाही की। 14 जून को थाना प्रभारी ने बताया, मावन गांव के पास 82 डीएपी खाद के कट्टों से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा, चालक सिरिया अहिरवार ग्राम सर्खंडी पर कोई दस्तावेज नहीं थे। ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर कृषि विभाग से जानकारी ली। जांच में संदिग्ध पाए जाने पर कैंट थाने में ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर किया है।